सड़क सुरक्षा माह: दुर्ग पुलिस ने किया “सारथी सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन… ट्रैफिक पुलिस, NCC कैडेट्स से लेकर ऑटो ड्राइवर्स ने किया ब्लड डोनेट

दुर्ग। आज दुर्ग पुलिस के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे यातायात पुलिस, NCC के कैडट्स और ऑटो चालकों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बालाजी ब्लड एवं आर्टकॉम संस्था का विशेष सहयोग रहा।

एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सडक सुरक्षा माह के आज 24वे दिन यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज यातायात कार्यालय नेहरू नगर में सारथी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले, एक अच्छे चालक की भूमिका निभाने वाले, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ऑटो चालक, प्राइवेट चालक, शासकीय चालक को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रक्त देकर लोगो की जान बचाने के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यातायात पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों, NCC के कैड्स क़े द्वारा रक्तदान किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति छात्र / छात्राओ को यातायात नियम की जानकारी देते हुवे, बच्चों सें प्रश्न पूछा गया और उनको गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...