गोल्ड की तरह चांदी में भी हॉलमार्किंग और आयात शुल्क घटाए केंद्र सरकार… छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने रखी मांग

रायपुर। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है, और इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने सरकार को अपने सुझाव भेजने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और महासचिव प्रकाश गोलछा ने सराफा व्यापारियों के हित में कुछ अहम सिफारिशें पेश की हैं।

उन्होंने कहा, “हमने ‘एक राष्ट्र, एक दर’ नीति को लागू करने का सुझाव दिया है। साथ ही, जिस तरह सोने पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया है, उसी प्रकार चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य किया जाना चाहिए।”

आयात शुल्क घटाने पर जोर
सोनी ने बताया कि वर्तमान में सोने और चांदी पर 6 प्रतिशत आयात शुल्क है, जिसे घटाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इससे सराफा उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार कम होगा।

डिजिटल लेनदेन पर राहत की मांग
डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए राहतकारी होगा।

जीएसटी में कटौती का सुझाव
सोनी ने कहा कि आभूषण निर्माण पर लगने वाले 5% जीएसटी को घटाकर 3% किया जाना चाहिए। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

सरकार से अपील
एसोसिएशन ने सरकार से इन सिफारिशों पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएंगे और उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...