शादी का झांसा देकर नाबलिक से दुष्कर्म: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले गया तमिलनाडु… शादी करूंगा बोल के करने लगा रेप… 2 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को शादी का वादाकर अपने साथ तमिलनाडु भगा ले गया था। मगर वहां ले जाकर उसने लड़की से रेप किया। इधर, पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को 2 महीने बाद गिरफ्तार किया है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़िता की मां ने 5 फरवरी 2022 को पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि 29 जनवरी से उसकी 17 साल की बेटी का कुछ पता नहीं है। काफी पता करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। जिसके बाद से पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की।

जांच शुरू करने के बाद सबसे पहले पुलिस ने लड़की की सहेलियों से पूछताछ की थी। इसके अलावा कई और बिंदू पर जांच की गई। जिसमें पुलिस को महासमुंद के रहने वाले चंद्रशेखर चौहान(19) के बारे में पता चला। पता करने पर यह बात भी सामने आई कि चंद्रशेखर ही नाबालिग को भगाकर तमिलनाडु ले गया है।

पुलिस यो यह जानकारी मिलने के बाद तमिलनाडु पुलिस से भी मदद ली गई। इसके बाद युवक और नाबालिग के कोयंबटूर में रहने की बात पता चली। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पहले लड़की को छुड़ाया। फिर युवक को गिरफ्तार किया गया है। बाद में दोनों को रायगढ़ लाया गया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि चंद्रशेखर उसे शादी का वादाकर ले गया था। मगर वहां ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। काफी मना करने पर भी वह नहीं मानता था। जिसके बाद पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ धारा 366, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चंद्रशेखर ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चंद्रशेखर महासमुंद के सिंहोड़ा थाना के चारभाठा का रहने वाला है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...