रिसाली में रामनवमी पर योग लंगर: मेयर शशि, सभापति बंछोर और सांसद प्रतिनिधि चंद्राकर संग सभी पार्षद हुए शामिल… विजेताओं का किया पुरस्कृत, गुरूजी महेश्वरी बोले-रोज योग करने वाले रहेंगे स्वस्थ

भिलाई। आज रामनवमी के अवसर पर योग लंगर परिसर दशहरा मैदान रिसाली में आयोजन किया गया। सुबह बच्चों ने योगासन की प्रस्तुति दी। योगासन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रिसाली निगम की प्रथम मेयर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीडब्ल्यूडी चेयरमैन अनूप डे, पार्षद जमुना ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर, वरिष्ठ पार्षद MIC सदस्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, पार्षद डॉक्टर सिमा साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, पूर्व एल्डरमेन जगमोहन ठाकुर, श्रीमद भगवत गीता एवम पुष्पगुच्छ दे कर आत्मीय सन्मान किया गया।

इस अवसर पर उमेश शर्मा जी द्वारा सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त छत्तीसगढ़ योग टीम द्वारा विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में योग लँगर संस्था के संस्थापक संरक्षक राधे गोविंद बाजपेई ने संस्था द्वारा की गई सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। संस्था के संस्थापक गुरुजी अशोक माहेश्वरी योग के आम आदमी के जीवन मे योग के महत्व को बताया। महापौर शशि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में योग लँगर परिसर में जीर्णोद्धार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की सभापति केशव बंछोर जी ने भी योग लँगर द्वारा की गई सामाजिक कार्यों के लिये एवम नित्य योग सत्र आयोजित करने के लिए संस्था की प्रशंसा की।

पार्षद जमुना ठाकुर ने भी रामनवमी पर्व पर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों को बधाई दी। सभा का संचालन मंजू चंदेल एवं अखिलेश वर्मा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रामसेबक वर्मा एवं संस्था के अध्यक्ष गन्नूलाल रजक ने किया।
भागवत गीता डॉक्टर विपिन अरोरा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर योग लँगर परिवार के सदस्य एवम रिसाली क्षेत्र के गणमान्य नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...