फ्लाइट से निकले थे घर जाने के लिए तीन युवक, लेकिन पहुंच गए सलाखों के पीछे, जानिए क्या है मामला

लखनऊ: इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E866 से अपने घर जा रहे कुछ युवकों को जेल की हवा खानी पड़ गई। लखनऊ के रहने वाले कुलदीप कुमार पांडे, प्रदीप पांडे और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी हैदराबाद से लखनऊ आ रहे थे। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फ्लाइट में अश्लील हरकते कीं। यह तीनों व्यापारी गोमतीनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

क्रू मेंबर के समझाने पर गाली-गलौज
पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार सफर के बीच यह तीनों युवक आपस में अश्लील हरकतें करने लगे। जब महिला क्रू मेंबर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो यह समझने के बजाए उससे भी अभद्रता करने लगें। जिसके बाद महिला क्रू मेंबर ने अनाउंसमेंट के जरिए उन्हें फ्लाइट के नियम और कायदों से अवगत करवाया। हालांकि यह तीनों युवक नहीं माने और गाली-गलौज करने लगें।

सिक्योरिटी इंचार्ज से भी अभद्रता
जब विमान चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो यह पूरी घटना इंडिगो के असिस्टेंट मैनेजर सिक्योरिटी सौरभ कपूर को बताई गई। सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से जब तीनों युवकों से बातचीत की गई तो वह तीनों इंचार्ज से भी गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान युवकों ने उन्हें धमकाने का भी प्रयास किया। जिसके बाद मामला एयरपोर्ट सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ तक पहुंचा।

मामले को लेकर सीआईएसएफ ने सरोजनीनगर थाने पर पुलिस को सूचना दी। तीनों ही युवकों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई। सिक्योरिटी इंचार्ज सौरभ कपूर की ओर से दी गई तहरीर पर कुलदीप, प्रदीप और ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी के खिलाफ मारपीट, धमकाने और सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि इन तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि देर रात निजी मुचलके पर इन्हें छोड़ा गया।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...