बड़ी लापरवाही! डॉक्टर Reels देखने में रहा व्यस्त… इधर मरीज की हार्ट अटैक से हो गयी मौत… विरोध करने पर मृतका के बेटे को जड़ा थप्पड़

डॉक्टर Reels देखने में रहा व्यस्त

डेस्क। मैनपुरी जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही ने एक मरीज की जान ले ली। मोहल्ला सौथियाना निवासी गुरुशरण सिंह की मां प्रवेश कुमारी को हार्ट अटैक आने के बाद महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।

इमरजेंसी में तैनात फिजिशियन डॉ. आदर्श सेंगर अपनी कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देखने में व्यस्त थे। परिजनों के बार-बार आग्रह करने के बावजूद डॉक्टर ने मरीज को देखने की जहमत नहीं उठाई और नर्स को देखने के लिए कह दिया। जब मरीज की हालत अत्यधिक गंभीर हो गई, तब परिजनों ने विरोध किया।

इस पर डॉक्टर आदर्श सेंगर ने न केवल अपना आपा खो दिया बल्कि मरीज के बेटे गुरुशरण सिंह के साथ मारपीट भी की। इस दौरान प्रवेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। मामला बिगड़ता देख भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

सीएमएस मदनलाल ने बताया जिला अस्पताल में जिस समय मरीज आया उस समय डॉक्टर आदर्श सेंगर की ड्यूटी थी। मरीज का पैरामेडिकल स्टाफ ने उसका रुटीन चेकअप किया परिजनों का आरोप है कि मरीज डॉक्टर के सामने था, जो कि उनको देखना चाहिए था लेकिन वह डॉक्टर अपनी कुर्सी पर बैठे रहे और मोबाइल चलाते रहे उन्होंने मरीज नहीं देखा, उनको मरीज तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट का गैप बताया गया है, जो नहीं होना चाहिए था।

सीएमएस ने आगे बताया कि परिजन चिल्ला कर बोले की मेरी मां की जान बचा लीजिए तो डॉक्टर उठकर आए और उन्होंने मरीज के परिजन को 2-3 थप्पड़ जड़ दिए। मरीज का इलाज न करके उन्होंने मरीज के परिजन को पहले थप्पड़ जड़ दिए। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे है। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं टेक्नीशियन को बुलाकर कैमरे की वीडियो फुटेज निकाल कर जांच में सीडी को सम्मिलित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...