CG – कांग्रेस की लिस्ट पर वित्त मंत्री की चुटकी, बोले – शायद टाइपिंग एरर होगी… सामान्य महिला सीट पर पुरुष प्रत्याशी का लिखा हुआ है नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसी तरह कांग्रेस की ओर से जारी एक सूची में बरमकेला नगर पंचायत सीट जो कि, सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, उस पर कांग्रेस ने पुरुष उम्मीदवार मनोहर नायक का नाम जारी कर दिया। सूची देखते ही प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लिस्ट को रेखांकित करते हुए पोस्ट कर तंज कसा है।

सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने Xअकाउंट ट्वीट कर लिखा कि, कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। Bhupesh Baghel जी, Sachin Pilot जी ! अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...