CG – शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन… अन्य काम व गतिविधियां रोककर रखा जाएगा मौन… सायरन बजाकर या आर्मी गन से किया जाएगा सुचित

दुर्ग। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शहीद दिवस को मनाए जाने के लिए स्थायी अनुदेश निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार 30 जनवरी शहीद दिवस को पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा तथा इस दौरान 2 मिनट के लिए अन्य काम या गतिविधियों को रोका जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने उक्त आयोजन के संबंध में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समुचित अनुदेश जारी किए है। जहाँ कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जाएगी। सायरन 10.59 बजे से 11.00 बजे तक बजाए जाएंगे और दो मिनट के बाद 11.02 बजे से 11.03 बजे तक पुनः क्लीयर सायरन बजाए जाएंगे। जहाँ सायरन उपलब्ध हो वहां यह कार्यविधि अपनाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सिगनल/सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएं और मौन धारण करें। जिन स्थानों पर सिगनल की कोई व्यवस्था न हो वहाँ पूर्वान्ह 11.00 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए सभी संबंधितों को उपयुक्त अनुदेश दिए जा सकते हैं।

विगत समय में यह देखा गया है कि यद्यपि कुछ कार्यालयों में दो मिनिट का मौन जाता है, परंतु आम-जनता इस अवसर की गंभीरता पर ध्यान दिए बिना सामान्य रूप अपने काम में लगी रहती है जो अप्रिय परिलक्षित होती है। इसलिए शहीद दिवस को उचित गंभीरता से एवं जनता के और बेहतर सहयोग से मनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिए गए है। इस दिन के महत्व को प्रसारित करने हेतु भारत की स्वतंत्रता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विषय पर हाईबर्ड/ऑनलाईन मोेड में उपक्रम में भाषण और वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...