कर्नल CK नायडू ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ बनाम दिल्ली में भिलाई के युवा बॉलर देव आदित्य सिंह चमके… पहली पारी में धारदार गेंदबाजी से 6 विकेट झटके

भिलाई। BCCI द्वारा आयोजित कर्नल CK नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) चल रही है। भिलाई के सेक्टर-10 ग्राउंड में छत्तीसगढ़ और दिल्ली के मध्य मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भिलाईके युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज देव आदित्य सिंह ने शानदार गेंदबाजी किया। छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को पहले दिन 273 रनों पर सीमित दिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन सिंह की धारदार गेंदबाजी ने मैच का रुख छत्तीसगढ़ के पक्ष में कर दिया। उन्होंने 20 ओवर में 4 मैडेन ओवर डालते हुए 49 रन देकर 6 विकेट्स झटके। उनकी सटीक और किफायती गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम लय नहीं पकड़ पाई और संघर्ष करती नजर आई। युवा गेंदबाज की इस बेहतरीन गेंदबाजी की हर जगह सराहना हो रही है, क्योंकि वह टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते जा रहे है।

यहां क्लिक कर देखिए स्कोरकार्ड…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...