नगरीय निकाय निर्वाचन-2025: दुर्ग में अब तक पार्षद पद के लिए 321… तो मेयर/अध्यक्ष पद के लिए 20 नामांकन जमा… 28 जनवरी को नॉमिनेशन भरने की आखरी तारीख

दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के नाम निर्देशन पत्र जमा करने के पांचवें दिन पार्षद पद हेतु 99 और महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 15 नामांकन जमा हुए हैं।

नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन व उतई में पार्षद पद हेतु 99 नामांकन जमा हुए हैं। इसी प्रकार नगर निगम दुर्ग, नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा एवं अमलेश्वर तथा नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई में महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 15 नामांकन जमा हुए हैं। 27 जनवरी तक पार्षद पद हेतु 321 नामांकन तथा महापौर/अध्यक्ष पद हेतु 20 नामांकन जमा हुए है। उक्त नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है।  

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...