गायत्री मंत्र के साथ अनुराधा पौडवाल ने छत्तीसगढ़ के वातावरण को किया भक्तिमय… मशहूर पार्श्व गायिका को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भारी भीड़… छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का संबोधन कर लोगों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर। राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देश-विदेश से आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समारोह के दूसरे दिन देर शाम भारत की मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को देखने और सुनने लोगों में अपार उत्साह देखा गया।

पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के मंच पर आते ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और अनुराधा पौडवाल ने भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहकर लोगों के उत्साह को दोगुना कर दिया। अनुराधा पौडवाल ने माता नवरात्रि एवं राम नवमी की शुभकामनाओं के संदेश के साथ वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं मां शबरी की नगरी में आ कर खुद को अभिभूत महसूस कर रही हूं। अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय किया और तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए….. भजन गाया तो पंडाल में भी जय माता दी के नारे लगने लगे। इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक ऐसा गीत बनना चाहिए जो छतीसगढ़ी रामायण स्थल को लोगों तक पहुचाये, अनुराधा पौडवाल ने कहा कि इस गीत को वो हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में गाएंगी ताकि छत्तीसगढ़ के रामायणकालीन स्थानों को पूरे देश के लोग बेहतर तरीके से जान सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...