CG Weather अपडेट: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहरी की चेतावनी, IMD ने जारी किया Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 14.91 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24.8 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में तापमान का उतार चढ़ाव जारी है। कई जगहों पर शीतलहरी की स्थिति बनी है, तो कहीं, ठंड बिल्कुल गायब हो गई है। छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है।

उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है. जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अनुभव हो रहा है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में हवा की गति सामान्य रहेगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम स्थिर और शुष्क बना रहेगा. फिलहाल बारिश, आंधी-तूफान, या वज्रपात की कोई संभावना नहीं है, जिससे नागरिकों को राहत मिली है।

सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्से में रात का तापमान बढ़ा हुआ है तो सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। वहीं सरगुजा संभाग से लगे हुए जिले पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 3.7 डिग्री कम था।

बलरामपुर जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग जिला सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है, उसके बाद अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...