भिलाई में तेंदुए की दहशत: बीएसपी के रेलवे पीपी यार्ड के पास दिखा तेंदुआ, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

दुर्ग. भिलाई 3 के पास एक तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में वन विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसपी के बीआरएम के समीप शिपिंग साइड में रेलवे ट्रैक के पास यह तेंदुआ नजर आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

बताया जा रहा कि बीएसपी में रात करीब 1 बजे तेंदुआ घूमता हुआ दिखा है। नाइट शिफ्ट में बीएसपी कर्मचारी और ठेका श्रमिक कार्यरत थे। इस दौरान किसी ने तेंदुए का वीडियो बना लिया और प्रबंधन तक पहुंचाया। हालांकि, अब तक बीएसपी प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह वीडियो प्लांट परिसर का ही है।

मैत्री बाग प्रबंधन की टीम बीआरएम क्षेत्र में तेंदुए की तलाश के लिए पहुंची है। बता दें कि बीएसपी परिसर में 235 किलोमीटर से अधिक रेलवे ट्रैक फैला हुआ है, जिससे यह सटीक तौर पर बताना मुश्किल है कि तेंदुआ किस ट्रैक के समीप देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए को पुरैना चेक पोस्ट और पीपी यार्ड के पास देखा गया था। यह इलाका बीएसपी कर्मचारियों द्वारा टिप्लर विभाग जाने के लिए प्रयोग किया जाता है। रेलवे कर्मचारी, एनएसपीसीएल पावर प्लांट के कर्मी, और पुरैना बस्ती के निवासी भी इस मार्ग से गुजरते हैं। क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की खबर से लोगों में दहशत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...