अभा उड़िया समाज का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा आयोजित रविवार को पारिवारिक मिलन समारोह केन्द्रीय कार्यालय खुर्सीपार स्थित वार्ड 51 के उत्कल भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्णा कुमार सोना, संजय सोनवानी मौजूद थे। संचालन समाज और कार्यक्रम समापन महासचिव तरुण निहाल ने किया।

मीडिया प्रभारी डीके साहू ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण कर किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, मटका फोड़, उड़िसा का नृत्य लोगों का मन मुग्ध कर दिया। इसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उड़िसा की संस्कृति को डांस के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया। जिसमें नृत्य शीतल विभार, नेहा मोंगराज, रुपाली बाघ, महक ग्रूप डांस, अंकिता ग्रूप डांस, स्वाति तांडी ग्रूप, कुर्सी दौड़ में प्रथम, आशा निहाल, मनीषा दीप,कामेश दीप,मटका फोड़ आलोक आडिल,किरण तांडी,गोली चम्मच सागर,भावना नायक,हनीषा तांडी और समाजसेवा क्षेत्र में जयंती महानंद,ज्योति कुमार, मीतानीन पदमा तांडी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा समाज के वरिष्ठजन में वरिष्ठजनों में अर्जुन कुमार, अर्जुन नायक, सत्य बेहरा, कानू बाघ,नेहरू बाघ,रमेश तांडी,शंकर निहाल, मोहन मुरली तांडी, रघुनाथ बाघ,सुखलाल सोना, नरहरी विभार, हेतुराम दीप, रमजान बाघ, त्रिलोकी हरपाल, चेतन दीप के अलावा मंच का समां बांधने के लिए धरम हरपाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दयानिधि विभार, टेकचंद सेठिया, रमेश सागर, पुरन नायक, राधे तांडी, दीपक सोना,आशीष नंदा, मनोज दीप, चिंतामणि दीप ,राम कुमार, संतोष मालिक, कृष्णा तांडी, चितरु विभार, रतन तांडी, अर्जुन विभार, सुभाष जगत,उमेश दीप समेत समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...