खुर्सीपार में अभा उड़िया समाज का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न, लोगों में दिखा उत्साह

भिलाई। अखिल भारतीय उड़िया समाज द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह केन्द्रीय कार्यालय खुर्सीपार स्थित वार्ड 51 के उत्कल भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने किया। विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्णा कुमार सोना, संजय सोनवानी मौजूद थे। संचालन समाज और कार्यक्रम समापन महासचिव तरुण निहाल ने किया। मीडिया प्रभारी डीके साहू ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण कर किया गया। जिसमें कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, मटका फोड़, उड़िसा का नृत्य लोगों का मन मुग्ध कर दिया। इसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उड़िसा की संस्कृति को डांस के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया। जिसमें नृत्य शीतल विभार, नेहा मोंगराज, रुपाली बाघ, महक ग्रूप डांस, अंकिता ग्रूप डांस, स्वाति तांडी ग्रूप, कुर्सी दौड़ में प्रथम, आशा निहाल, मनीषा दीप,कामेश दीप,मटका फोड़ आलोक आडिल,किरण तांडी,गोली चम्मच सागर,भावना नायक,हनीषा तांडी और समाजसेवा क्षेत्र में जयंती महानंद,ज्योति कुमार, मीतानीन पदमा तांडी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज के वरिष्ठजन में वरिष्ठजनों में अर्जुन कुमार, अर्जुन नायक, सत्य बेहरा, कानू बाघ,नेहरू बाघ,रमेश तांडी,शंकर निहाल, मोहन मुरली तांडी, रघुनाथ बाघ,सुखलाल सोना, नरहरी विभार, हेतुराम दीप, रमजान बाघ, त्रिलोकी हरपाल, चेतन दीप के अलावा मंच का समां बांधने के लिए धरम हरपाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दयानिधि विभार, टेकचंद सेठिया, रमेश सागर, पुरन नायक, राधे तांडी, दीपक सोना,आशीष नंदा, मनोज दीप, चिंतामणि दीप ,राम कुमार, संतोष मालिक, कृष्णा तांडी, चितरु विभार, रतन तांडी, अर्जुन विभार, सुभाष जगत,उमेश दीप समेत समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...