जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी नगर पंचायत उतई मे अध्यक्ष और पार्षद के लिए किए नामांकन दाखिल

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव में छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष एवं पार्षद के लिए नामांकन दाखिल किया और सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल करने के लिए संकल्प लिए। दुर्ग ग्रामीण छाया विधायक कामेश्वर साहू अपने पुरी टीम के ताकत के साथ डटे रहे। दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष मधुकांत साहू विधानसभा अध्यक्ष मनीष देशलहरे की उपस्थिति में हुआ नामांकन जमा।

नगर पंचायत उतई अध्यक्ष प्रत्याशी कुसुम देवांगन वार्ड 1 माया ठाकुर, वार्ड 2 लीना साहू, वार्ड 4 भीषण देवांगन, वार्ड 6 सुरेश खुटेल , वार्ड 7 खुमान साहू नेताजी, वार्ड 8 विजयलक्ष्मी साहू, वार्ड 12 मालती सुरता सिंह गडे़, वार्ड 13 शिव ठाकुर, वार्ड 15 तामेश्वरी चेतन साहू है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जांगडे, उपाध्यक्ष छत्रपाल साहू,बबलू साहू, दुर्ग ग्रामीण मीडिया प्रभारी आयुष वर्मा, रिसाली अध्यक्ष घनश्याम साहू, ललित वर्मा, टीकम साहू, ऋषि साहू, चंदनमल सोनवानी, हिमांशु वर्मा, शुभम वर्मा, अनिल कामड़े, चन्द्रकांत साहू सुभाष साहू सहित सैकड़ों की संख्या में सेनानी शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पूरे पार्षद उम्मीदवार को जीत दिलाने मातृ संगठन छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना अपने 10 वर्षो में किये कार्यो को जनता के बीच रखेंगे। और हर जनता के अधिकार की लड़ाई पूरी जोरो से लड़ेंगे। क्षेत्र के सभी समस्याओं और विशेष रूप से कार्य मे गति देंगे जिससे सभी वार्ड वासियों को लाभ मिले सभी का काम आसानी से हो इसके लिए पुरी योजना के साथ काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...