CG – नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: हॉस्टल में रहने वाली 6वीं की छात्रा से 2 नाबालिग छात्रों ने की हैवानियत… कई महीनों से कर रहे थे दुष्कर्म… तबियत बिगड़ने पर हुआ प्रेग्नेंसी का खुलासा

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्राइवेट हाॅस्टल में रहकर पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने स्कूल के दो छात्रों पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। कक्षा छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले छात्र भी नाबालिग है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दे की हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की बार-बार तबीयत बिगड़ रही थी। जब छात्रा का मेडिकल चेकअप हुआ तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। इसके बाद गैंगरेप का खुलासा हुआ। जैसे ही इस मामले का पता चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी पिछले कुछ माह से छात्रा से रेप कर रहे थे। घटना कोरंधा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोरंधा थानाक्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में छात्रा कक्षा छठवीं में पढ़ती है। निजी स्कूल के संचालक का हॉस्टल भी है, जहां एक कमरे में लड़के और दूसरे में लड़कियां रहती हैं। पीड़ित आदिवासी छात्रा दीपावली की छुट्टी में घर गई थी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने जड़ी-बूटी से उसका उपचार कराया था। छात्रा के स्वस्थ होने पर उसे फिर से हॉस्टल भेज दिया गया था।

छात्रा की तबीयत फिर बिगड़ी तो डॉक्टर से उसकी जांच कराई गई। जांच के बाद उसके प्रेग्नेंट होना बताया गया। इससे परिजन सकते में आ गए। इसकी सूचना कोरंधा पुलिस को दी गई। कोरंधा थाना प्रभारी विरासत कुजुर ने बताया कि छात्रा से महिला जांच अधिकारियों ने बात की तो उसने हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र और एक बाहर रहने वाले स्कूली छात्र द्वारा कुछ माह पूर्व गैंगरेप करने और कई बार अलग-अलग रेप करने की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद बीती रात दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपी नाबालिग है।

छात्रा कितने माह से प्रेग्नेंट है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मेडिकल जांच कराई जाएगी एवं सोनोग्राफी भी होगी, ताकि प्रेग्नेंसी की अवधि का पता चल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...