बस में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू, टला बड़ा हादसा

दुर्ग. बस गैरेज के सामने खड़े मनीष ट्रैवल की बस वाहन क्रमांक CG07 E 8980 में देर रात आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से तुरंत अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. यह घटना चिखली की है.

आग पर काबू पाने में एक अग्निशमन गाड़ी पानी/फोम का उपयोग किया गया और आग को आसपास की गैरेजों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन दल प्रभारी धन्नू राम यादव, अग्निशमन कर्मी संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, राजू लाल की टीम ने आगजनी स्थान पर पहुंचकर आग को समय पर काबू पाया. स्पॉट पर किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...