भिलाई में नाबालिग से रेप : बार-बार संबंध बनाने से हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी।

शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़का प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करते थे। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। अरमान ने लड़की को मैसेज करके बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था।

लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी। इसके बाद नाबालिग ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...