छत्तीसगढ़ में HMPV की एंट्री: तीन साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि… ICU में इलाज जारी… सुधार नहीं होने पर AIIMS ले जाने की तैयारी

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एचएमपीवी वायरस की एंट्री हो गयी है। कोरबा जिले में तीन साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई है। बच्चे को बिलासपुर के अपोलो में भर्ती कराया गया है। 27 जनवरी से बच्चे का उपचार डाॅक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे को रायपुर के एम्स रेफर करने का विचार भी किया जा रही है।

CMHO डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने इसकी पुष्टि शुक्रवार को की है। उन्होंने बताया कि, जांच में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बच्चे को अस्पताल के अन्य मरीजों से अलग आईसीयू में ले जाया गया। यहां भी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है और हम उसे आगे के इलाज के लिए एम्स रायपुर ले जाने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, संक्रमित बच्चे के तीन और भाई-बहन हैं। उन्हें अब निगरानी में रखा गया है, हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...