ये लो 100 रुपए, लड़की का रेप कर के मार डालो… स्कूली छात्र ने साथ पढ़ने वाली लड़की के लिए अपने दोस्त को दी ‘100 रुपए की सुपारी’, जानिए क्या है पूरा मामला

ये लो 100 रुपए, लड़की का रेप कर के मार डालो…

डेस्क। पुणे से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने भी यह खबर सुनी हैरान रह गया. जहां एक स्कूल के छात्र ने अपनी एक साथी स्टूडेंट के रेप और हत्या के लिए अपने दोस्त को सुपारी दे डाली. न्यूज 18 मराठी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल के छात्र ने 100 रुपए की सुपारी देकर लड़की से रेप करके हत्या करने को कहा था.

क्यों छात्र ने दी सुपारी?
डौंड तहसील के सेंट सेबास्टियन इंग्लिश स्कूल की एक छात्रा ने टीचर को बताया कि एक स्टूडेंट ने अपने पैरंट्स के जाली साइन किए हैं. यह बात हमें पता थी, छात्र को डर था कि ये बात स्कूल में और किसी को न पता चल जाए, इसके बाद से ही वह आग बबूला हो गया और उसने दूसरी क्लास के स्टूडेंट को 100 रुपये देकर रेप और हत्या करने को कहा. स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने स्कूल की इज्जत बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की. हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. एफआईआर में प्रिंसिपल और दो शिक्षकों के खिलाफ स्टूडेंट का मानसिक उत्पीड़न करने और उसकी पढ़ाई बर्बाद करने की बात कही गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...