दुर्ग में भाजपा की नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संभाग स्तरीय बैठक: प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने समीक्षा लेकर दिए दिशा निर्देश

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय बैठक में पार्टी की तैयारी की समीक्षा की और आगामी कार्य योजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ,भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू सहित संभाग के सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवर्तमान जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, नगरीय निकायों के समन्वयक, चुनाव प्रभारी, चुनाव संचालक उपस्थित रहे। बैठक में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद,बेमेतरा,कबीरधाम,खैरागढ़-छूईखदान-गंडई, मानपुर मोहला के वरिष्ठ उपस्थित रहे।

प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार ने मोदी की गारंटियों को सबसे पहले पूर्ण करने की प्रतिबद्धता दिखाई है। आम जनमानस ने छत्तीसगढ़ को डेढ़ साल में बहुत तेजी से बदलते देखा है, खासतौर से प्रधानमंत्री आवास योजना जिसे कांग्रेस की पूर्व सरकार ने रोक दिया था सबसे पहले फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद सरकार ने अपने कार्य प्रारंभ की थी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जो माहौल है वह भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की ओर अग्रसर है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार की योजनाओं एवं कार्य को जनता के बीच ले जा रहे हैं जिससे नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

नितिन नबीन ने जिलेवार संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत की सुनिश्चितता को लेकर कोई कोर कसर हमें नहीं छोड़नी है। अगर कहीं पर समन्वय की कमी आ रही है तो वरिष्ठ नेतागण समन्वय बनाकर पार्टी की जीत तय करें और सबको पार्टी के काम मे लगाएं।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनांदगांव महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, विक्रांत सिंह, दीपेश साहू, उषा टावरी, लाभचंद बाफना, कोमल जंघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, नम्रता सिंह, जितेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, प्रदीप गांधी गौरी शंकर श्रीवास, कांतिलाल बोथरा सहित निर्धारित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...