छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 4 की दर्दनाक मौत… 7 घायल, 3 की हालत गंभीर, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

महासमुंद। महासमुंद जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे में बुरन सोनवानी, पुनीबाई चौहान, ग्रहणलाल और जयंती चौहान की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी ये लोग भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से कुछ दूर पहले पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सीधे बगल के खेत में जा गिरी। खेत में गिरने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर उल्टी हो गई थी।

हादसे के बाद गाड़ी के नीच दबने के कारण मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद तुरंत ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जहां 3 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महासमुंद भेजा गया है। पता चला है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 16 लोग सवार थे।

इधर, हादसे की खबर तुरंत ही प्रशासन और पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। हादसा करीब 11.30 बजे के आस-पास हुआ है। फिलहाल शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
हादसे के बाद सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन भी मौके पर गईं थीं। इसके बाद उन्होंने बसना के अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना है,और डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...