EVM से कैसे होगी वोटिंग? मास्टर ट्रेनर ने नागरिकों को दी गई जानकारी… कल इन वार्डों में होगा ईवीएम प्रदर्शन

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम को लेकर मतदाताओं के मन में तमाम जिज्ञासाओं को शांत करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की ओर से शहर क्षेत्र के हर वार्ड में प्रतिदिन मास्टर ट्रेनर के द्वारा 4 वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुँचकर ईवीएम का प्रदर्शन कर नागरिको को दी गई जानकारी।

4 फरवरी मंगलवार को सुबह 10 से 5 बजे तक मतदान केंद्रों व चौक-चौराहों पर जानकारी व प्रदर्शन के तहत वार्ड-17 औधोगिक नगर, वार्ड 12 मोहन नगर, वार्ड 35 रामदेव मंदिर,वार्ड 41 केलाबाड़ी व वार्ड 53 पोटिया कला उत्तर इसके अलावा 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वार्ड -18औद्योगिक नगर, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 36 गंजपारा,वार्ड 42 कसारिडीह व वार्ड 54 पोटिया कला में किया जाएगा। 6 फरवरी को वार्ड 22 स्टेशन पारा,वार्ड 11 शंकर नगर, वार्ड 33 चंडी मंदिर,वार्ड 43 कसारीडीह एवं वार्ड 55 पुलगांव में भी किया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर के द्वारा ईवीएम के जरिये निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया वार्डों में ईवीएम का प्रदर्शन कर लोगो को दी जा रही है जानकारी।नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रत्याशियों के समक्ष प्रदर्शन (डेमोस्ट्रेशन) किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मशीन की कार्यप्रणाली और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम के विभिन्न हिस्सों और उनके कार्यों का विस्तार से परिचय कराया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे मशीन से चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाता है।मास्टर ट्रेनर ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने मतदान के दौरान हर मतदाता की गोपनीयता और स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। ईवीएम के प्रदर्शन के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर ने डिजिटल तकनीकी के माध्यम से चुनाव में पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व को भी बताया ताकि वे अधिक आत्मविश्वास के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले सकें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...