24 जनवरी SAIL फाऊंडेशन डे के छुट्टी का मामला: बायोमेट्रिक में गड़बड़ी के चलते कर्मचारियों को करना पड़ रहा था परेशानियों का सामना… BWU ने उठाया मुद्दा… समस्या का हुआ समाधान

भिलाई: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) का स्थापना दिवस 24 जनवरी को रहता है। उसी दिन भिलाई इस्पात संयंत्र में कंपनी फाऊंडेशन डे के रूप में क्लोज हॉलीडे कर्मचारियों को प्राप्त होता है। जिसके तहत भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारीयों को एक दिन अवकाश प्राप्त होता है।

अटेंडेंस की नई बायोमेट्रिक व्यवस्था के तहत जिन कर्मचारियों ने इस दिन अवकाश लिया था। उसकी छुट्टी(BAMS) बायोमेट्रिक व्यवस्था के तहत छुट्टी तकनीकी गड़बड़ियों के कारण स्वीकार नहीं हो पा रही थी। जिससे सैकड़ो कर्मचारी परेशान हो रहे थे। लगातार बीएसपी वर्कर यूनियन के द्वारा मुद्दों को उठाया जा रहा था।
आज बीएसपी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ,अमित वर्मन, मनोज डडसेना, विमल कांत पांडे, शेख महमूद आदि पदाधिकारी ने आज सीजीएम पर्सनल,
एचआईआरएस एवं बायोमेट्रिक अथॉरिटी से मिला सभी अधिकारियों से मिलने के पश्चात आज इस समस्या का समाधान हो गया है। अब कल से 24 जनवरी फाउंडेशन डे (क्लोज हॉलीडे) का छुट्टी सभी कर्मचारी भर सकते हैं। जिसे कंपनी फाऊंडेशन डे के रूप में चॉइस करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप :...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर...