38वें राष्ट्रीय खेल में भिलाई का युवा मुख्य कमेटी में शामिल

भिलाई। 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 28 जनवरी को किया।
भिलाई के रहने वाले प्रशांत जेकब को नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तरफ से तकनिकी कमिटी का कनविनियर नियुक्त किया गया है। 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में नेटबॉल का खेल दिनांक 7-13 फरवरी को देहरादून के कंचनजंघा हाल, महा. रा. प्र.सपो कॉलेज में होना है। प्रशांत जेकब छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीनियर नेटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी और शहीद राजीव पाण्डेय पुरुस्कार से अलंकरित रह चुके है। वर्त्तमान में नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के एक्सक्टिव मेंबर है और पूर्व में छत्तीसगढ़ नेटबॉल के कोषाध्यक्ष रह चुके है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीणा करकेट्टा महासचिव श्री राजेश राठौर और नेटबॉल खेल प्रेमिओ ने प्रशांत जेकब को टेक्निकल कमिटी के कनविनियर नियुक्त किये जाने पर शुभकामनायें और हर्ष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...