भिलाई में CSP कार्यालय के पास हादसा, डिवाइडर से टकराया रेत से भरा हाईवा, स्टेयरिंग में फंसा चालक

भिलाई. इस्पात नगरी भिलाई में आज रेत से भरा हाईवा छावनी सीएसपी कार्यालय के पास डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक एवं परिचालक फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. गाड़ी में फंसे परिचालक को स्थानीय लोगों ने निकाला लिया है. वहीं चालक फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया है।

यह घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, हाईवा (CG 07 CN 2697) सेक्टर 1 से नंदिनी की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने ओवरब्रिज से नीचे उतरने का प्रयास किया, चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे वह सीधे डिवाइडर पर लगे लोहे के बड़े पोल से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरे छावनी कैंप 2 तक आवाज सुनाई दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप सिंह के अनुसार, टक्कर की वजह से हाइवा का अगला भाग पूरी तरह अंदर धंस गया, जिससे चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। साथ ही, परिचालक भी अंदर ही फंस गया था। स्थानीय लोगों की मदद से परिचालक को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चालक अभी भी स्टेयरिंग में फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए छावनी पुलिस ने गैस कटर मंगवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...