नालियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, भिलाई निगम कमिश्नर राजीव पांडेय ने किया निरीक्षण

भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के जोन क्र. 03 अंतर्गत वार्डो में साफ-सफाई को लेकर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने मुरकटटा स्कूल एवं बैकुण्ठधाम से लगी हुई बस्तीयो में जाकर सफाई व्यवस्था को देखे। बैकुण्ठधाम क्षेत्र के अगल-बगल बस्तियों में कुछ नागरिको द्वारा नालियों पर अवैध अतिक्रमण कर रखा गया है, जिसके कारण नाली सफाई नहीं हो पा रहा है। जिसे हटाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। साथ ही मंदिर निर्माण कर निगम की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे रोकने के निर्देश भी दिये।

आयुक्त पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारिय, सहायक राजस्व अधिकारी से कहा कि अवैध रूप से निगम की जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल रख कर व्यापार करने वाले व्यापारियो का गुमस्ता एवं ट्रेड लाईसेंस निरस्त कर चालानी कार्यवाही की जावे। इसी प्रकार दाल पानी क्षेत्र में नालियों के उपर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाकर स्थल की साफ-सफाई कराने को कहा है। आयुक्त ने जोन राजस्व अधिकारी को वार्डो में जाकर अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उसके पश्चात जोन 03 क्षेत्र में प्रस्तावित नहर नहर रोड का निर्माण किया जाना है।

जोन क्रमांक 4 से होते हुए अवंती बाई चौक पर मुख्य सड़क से मिला मिलेगा। इससे नागरिकों को आवागमन में बहुत सुविधा होगी। नहर के दोनों तरफ बहुत सारे लोगों ने दुकान व घर बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। उसे नोटिस देकर हटवाने के लिए कहा। जोन 3 क्षेत्र में शीतल परिसर के पीछे आंगनबाड़ी समय पर संचालित नहीं किया जा रहा है। उसका पता लगाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने महिला एवं बाल विकास प्रभारी को निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, अभियंता नितेश मेश्राम, श्री मरकाम, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला,जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...