दुर्ग में गांव तक फैल गया सट्‌टा: शहर के बाद अब गांव में भी बढ़ रहे सट्‌टा के मामले…दुर्ग पुलिस ने पांच सटोरियों को किया गिरफ्तार

भिलाई। शहर के बाद अब गांव में भी सटोरियों की भरमार है। धीरे-धीरे ग्रामीण इलाकों में भी सट्‌टा के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कल का है। दुर्ग पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सीएसपी दुर्ग डॉ जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बिरेझर, थनौद में दबिश देकर गब्बर उर्फ कमलेश यादव 38 वर्ष 12 हजार, तौफिक मोहम्मद 34 वर्ष 8 हजार, विमल धनकर 32 वर्ष 9 हजार 500, नितेश हुमने 24 वर्ष 8 हजार 800,पियूष हुमने 20 वर्ष 6 हजार 2 सौ रुपए बरामद किया है। पकड़े गए सटोरियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाकर दबिश दिया तब जाकर सटोरिया पकड़ में आए। सटोरियों से कुल 45 हजार रुपए नगदी और सट्टापट्टी बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...