CG – ट्रेन को आता देख सामने लेट गया अधेड़… धड़ से अलग हुआ सिर… मौके पर ही चली गई जान, लंबे समय से चल रहा था बीमार

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अधेड़ ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है। पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद अधेड़ का सिर धड़ से अलग हो गया। उसके मौके पर मौत हो गई। मामला दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा निवासी रायभान मंडावी (45) अपने घर से रेलवे ट्रैक आत्महत्या करने पहुंचा था। मेमू दल्लीराजहरा स्टेशन से दुर्ग जाने के लिए रवाना हुई, तो पास आते ही मंगलवार सुबह 5.30 बजे टैक पर लेट गया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन स्पीड ज्यादा होने से ट्रेन रुक नहीं पाई।

दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि, आत्महत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन परिजन कह रहे थे कि वो काफी समय से बीमार था। उसके पैर में पट्टी बंधा हुआ था। परिजनों के बयान और जांच के आधार पर स्पष्ट होगा कि, आत्महत्या का मूल कारण क्या रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...