CG – सरपंच प्रत्याशी की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही हो गई मौत, ट्रक चालक फरार

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक तेज रफतार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला दिया है। इस हादसे में सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, कोड़की पारा पंचायत कुसुमा चंद्राकर सरपंच पद की प्रत्याशी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को साहस खोल निवासी कुसुमा चंद्राकर अपने पति देवानंद चंद्राकर के साथ बाइक में सवार होकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक को विपरीत दिशा से आता देख देवानंद चंद्राकर घबरा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। सड़क पर गिरने के बाद ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी कुसुमा चंद्राकर को कुचलते हुए ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...