अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर जा रही वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, सांसद बघेल ने लोगों को समुचित सुविधाएं दिलाने वहां के एमपी को लिखा पत्र

दुर्ग. वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति धनोरा -बोरसी, दुर्ग के 22 सदस्यों का एक समूह 8 फरवरी से अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर जा रहा है। इस समूह में 11 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं, वे वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक ऐतिहासिक स्थितियों के बारे में जानकारी लेंगे। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के सांसद विष्णुपद रॉय को पत्र लिखकर सभी सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए स्थानीय अंडमान प्रशासन को समुचित सुविधाएं एवं सहयोग प्रदान करने की बात कही है।

समिति के महासचिव एवं यात्रा संयोजक हरदेव लाल साहू ने बताया कि वे केंद्रीय विद्यालय में अपनी सेवाएं देते हुए 1988 से 1992 तक पोर्ट ब्लेयर में पदस्थ थे। अब 32 वर्ष बाद फिर से वरिष्ठजनों के साथ जा रहे हैं। यह एक रोमांचित करने वाला क्षण है कि वरिष्ठ जनों को साथ लेकर वहां की यात्रा करने वाले हैं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है और चुनौतीपूर्ण भी है।

सभी सदस्य 8 फरवरी को दोपहर 1 बजे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। दूसरे दिन कोलकाता के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के पश्चात् 10 फरवरी को सुबह की फ्लाइट से पोर्ट ब्लेयर जाएंगे। 15 फरवरी तक वहां के विभिन्न स्थानों को देखने और स्थानीय लोगों से मिलकर दूरस्थ अंचल स्थित भारत के द्वीप समूह के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद चेन्नई मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी त्रिवेंद्रनम होते हुए 21 फरवरी की रात को दुर्ग पहुंचेंगे। यात्रा संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी वरिष्ठ नागरिक जिनमें 77 वर्ष से 65 वर्षीय डॉक्टर, प्रोफेसर , इंजीनियर, शिक्षक, बैंकर आदि शामिल हैं, के मन में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी…...

जशपुर। जशपुर पुलिस ने एक तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रमोद गिद्धी को रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी की योजना मोबाइल...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

पूर्व CM के बेटे अमित जोगी समेत 1173 गिरफ्तार…...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरहसल पेंड्रा में JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी समेत उनके...

राष्ट्रीय रैंकिंग में रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज़ एंड...

भिलाई। भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज़ एंड रिसर्च ने एक बार फिर डेंटल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता और नेतृत्व सिद्ध...