भिलाई नगर निगम की सेमरिया में स्थित जमीन का निरिक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त… मुख्यालय से 22 किलोमीटर दुर्ग 13.95 हेक्टर भूमि है रिक्त

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य शासन राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम सेमरिया, अहिवारा, तहसील धमधा जिला दुर्ग, की खसरा नंबर 132 / 1 रकबा 13.95,खसरा नंबर 182 रकबा 14.42 कुल रकबा 28.37 हेक्टेयर नगर निगम भिलाई को दिनांक 5.12. 2013 को अतिरिक्त तहसीलदार अहिवारा से प्राप्त हुआ। यह भूखंड मूलतः कृषि भूखंड है। उस पर स्लॉटर हाउस से निकलने अपशिष्ट पदार्थ, वेस्ट मटेरियल निपटा के लिए टेचिंग ग्राउंड बनाने का विचार था। अभी वर्तमान में पूरा भूखंड लगभग रिक्त है।

आयुक्त राजीव कुमार पांडे जोन आयुक्त ऐसा लहरे के साथ भूखंड का निरीक्षण करने गए। नगर निगम भिलाई से लगभग 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। वहां की क्या उपयोगिता हो सकती है। उस पर विचार विमर्श किया, निगम भिलाई के हित में क्या प्रोजेक्ट लाया जाए, जिससे भूखंड का उपयोगिता बढ़ जाए। उसे पर विचार विमर्श किया अभी प्रमुख रूप से उन्होंने जोन आयुक्त ऐसा लहरे को निर्देशित किया कि भूखंड का सीमांकन कर के चारों तरफ लैंडमार्क लगा देना है। ताकि अन्य कोई व्यक्ति भूखंड पर कब्जा नहीं कर सके।

निगम ने बताया कि, कोई भी प्रोजेक्ट बनाने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी कि किस प्रकार से उसको नगर निगम भिलाई के हित में उपयोगी बनाया जाए। भूखंड बहुत उपयोगी है भविष्य में निगम के काजी हाउस को भी वहां शिफ्ट करने का प्रस्ताव हो सकता है, एवं अन्य बहुत से जनकल्याणकारी कार्यों के लिए उपयोगी बना सकते हैं। स्थल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पाली निगम भिलाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...