CG – भाजपा महिला प्रत्याशी की मौत: 25 दिन पहले हुई थी डिलीवरी… तब से चल रहा था तबियत खराब… अस्पताल में इलाज के दौरान चले गयी जान

CG

डेस्क। जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 की भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर की इलाज के दौरान मौत हुई है। ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद से तबीयत खराब चल रही थी। बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार सीमामनी दिवाकर को भाजपा ने नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड नंबर 14 का प्रत्याशी बनाया था। पूर्व में वार्ड नंबर 3 से भाजपा से पार्षद भी रह चुकी है। 25 दिन पहले ऑपरेशन से एक नवजात शिशु को लड़की को जन्म दी थी। जिसके बाद से तबियत खराब चल रही थी। वही तबियत अधिक खराब होने पर उपचार के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हुई है।

नवागढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान सूचना मिलने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का आकस्मिक निधन दुःख है वही सभा में उपस्थित जनता ने भी शोक जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...