CG – ड्राई डे घोषित: 4 दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में 4 दिनों के लिए शुष्क दिवस किया घोषित है। इस दौरान जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेगी। दरअसल, कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 निर्विघ्न एवं निष्पक्षतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 9 फरवरी 2025 की संध्या 05 बजे से 11 फरवरी 2025 की मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना दिवस 15 फरवरी 2025 को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है।

जारी आदेश के तहत गरियाबंद जिले के नगरीय निकाय में स्थित समस्त देशी मदिरा दुकान एवं देशी मदिरा दुकान उक्त निर्धारित तिथि में बंद रहेंगी। कलेक्टर ने उक्त शुष्क दिवस में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पर नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए है।

बंद रहने वाली मदिरा दुकानें
उक्त निर्धारित तिथियों में नगर पालिका परिषद गरियाबंद अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान गरियाबंद एवं देशी मदिरा दुकान गरियाबंद, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान राजिम एवं देशी मदिरा दुकान राजिम, नगर पंचायत फिंगेश्वर अन्तर्गत विदेशी मदिरा दुकान फिंगेश्वर एवं देशी मदिरा दुकान फिंगेश्वर, नगर पंचायत छुरा अंतर्गत देशी मदिरा दुकान छुरा एवं विदेशी मदिरा दुकान छुरा तथा नगर पंचायत देवभोग अंतर्गत देशी मदिरा दुकान सोनामुंदी एवं विदेशी मदिरा दुकान सोनामुंदी बंद रहेंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...