CG – अवकाश घोषित: ये 3 दिन रहेगा सार्वजनिक-सामान्य अवकाश, आदेश हुआ जारी, देखिए कब-कब रहेगी छुट्टियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगरपालिकाओं के महापौर सहित अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के निर्वाचन हेतु 11 फरवरी दिन मंगलवार को मतदान किया जायेगा।

वहीँ, त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों तथा पंचों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी सोमवार, 20 फरवरी गुरूवार व 23 फरवरी रविवार को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।

राज्य शासन द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय की अधिसूचना 1957 के साथ पढ़ी गई परक्राम्य लिखित अधिनियम निगोशिएबल इस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिकाओं के निर्वाचन 2025 हेतु सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों के लिए मतदान 11 फरवरी और त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन हेतु सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में मतदान 17 फरवरी सोमवार और 20 फरवरी दिन गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान हेतु नियत तिथि 23 फरवरी दिन रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण अलग से सार्वजनिक सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...