भिलाई में ‘गर्व से देसी – अडॉप्ट, डोंट शॉप’ की गूंज… नन्हें बेसहारा Puppies को नया घर दिलाने की कोशिश, पिल्लों को मिला नया परिवार; डॉग रैंप वाक भी

भिलाई। बेसहारा और अनाथ इंडी पप्पी को एक नया जीवन देने के उद्देश्य से पपी एडॉप्शन कैम्प का आयोजन 7 और 8 फरवरी को सूर्या टीआई मॉल, जुनवानी रोड में किया गया। यह आयोजन पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) भिलाई द्वारा किया गया, जिसमें कई पशु प्रेमियों ने भाग लिया और अपने नये परिवार के सदस्य के रूप में एक बेसहारा पिल्ले को अपनाने के लिए हाथ बढ़ाया। आधा दर्जन से अधिक पिल्लों को मिला नया घर।

मां का साया छूटा, मगर इंसानियत ने थामा हाथ
कई पिल्ले जो अपनी माँ को खो चुके थे या जिन्हें लावारिस छोड़ दिया गया था, इस शिविर में एक नये घर की आस में शामिल हुए। इन छोटे-छोटे मासूम जीवों के लिए लोगों का प्यार उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में पपी एडॉप्शन के लिए आवेदन भरे गए। यह देखकर आयोजकों को भी संतुष्टि मिली।

रैंप पर उतरे नन्हे कदम, दिलों को छू गई मासूमियत
कार्यक्रम की विशेषता थी ‘डॉग रैंप वॉक’, जिसमें प्यारे पिल्लों और डॉग्स ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया। उनके छोटे-छोटे कदमों से पूरे माहौल में एक सकारात्मक ऊर्जा फैल गई। इसके अलावा, बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें नन्हे कलाकारों ने अपने रंगों से ‘अडॉप्शन’ का संदेश दिया।

‘अडॉप्ट, डोंट शॉप’ – एक सोच, एक बदलाव
PFA भिलाई की टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया और ‘गर्व से देसी’ के तहत भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने की मुहिम को आगे बढ़ाया। टीम का मानना है कि यदि लोग महंगे विदेशी नस्लों के बजाय अपने देशी कुत्तों को अपनाएँ, तो हर बेसहारा पिल्ला एक प्यार भरा घर पा सकता है।

आप भी बने किसी के जीवन की रोशनी
यदि आप भी किसी बेसहारा पिल्ले को अपनाना चाहते हैं और उसे प्यार भरा जीवन देना चाहते हैं, तो PFA भिलाई के इंस्टाग्राम पेज से संपर्क करें। आपका एक कदम किसी की पूरी दुनिया बदल सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...