भाजपा प्रत्याशी पर पैसे बांटने का आरोप, वीडियो हो रहा वायरल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक एक दिन पहले में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गोपेश साहू के कार्यकर्ताओं को स्थानीय वार्डवासियों ने मिठाई और नगद राशि बांटते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. वार्ड 9 मोतीलाल नेहरू के बीजेपी प्रत्याशी गोपेश पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है. मिठाई के डिब्बे में पैसे बांटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे इस कृत्य को वार्डवासियों ने उजागर किया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है. मतदाताओं को लुभाने के इस प्रयास को लेकर स्थानीय नागरिकों और जागरूक मतदाताओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वार्डवासियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की जाती है कि वह इस गंभीर मामले का संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित हो सके.

इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गावेश साहू ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल से जिस जनता का पैसा लुटा है, उसी भोली भाली जनता का पैसा वापस दिया जा रहा है. इस तरह का कार्य करना बेहद निंदनीय है. यह आचार संहिता का उलंघन है. जिसकी शिकायत की जाएगी.

भाजपा प्रत्याशी गोपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस हार के डर से उल्टा-सीधा काम कर रही है. हमने पांच साल जनता की सेवा की है. हमारे वार्ड में विकास हुआ है. हमें पैसे बांटने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस वार्ड की देवतुल्य जनता ने अपना मन बना लिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...