माता-पिता गए महाकुंभ, इधर बेटी के साथ हो गया कांड: युवती को घर से उठाकर ले गए और किए रेप… फिर छत से फेंका… 4 लोगों पर आरोप

माता-पिता गए महाकुंभ, इधर बेटी के साथ हो गया कांड

क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 19 साल की युवती के साथ रेप कर उसे छत से फेंक दिया गया। परिजन का आरोप है कि 4 दरिंदों ने युवती के साथ रेप किया और फिर उसे छत से धकेल दिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। वहीं इस घटना में पुलिस अलग ही कहानी बता रही है जो कि परिजन के आरोपों से उलट है।

रेप कर 4 लोगों ने छत से फेंका
घटना नरसिंहपुर जिले के करेली की है जहां रहने वाली 19 साल की युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के दादा-दादी का आरोप है कि बदमाश रात में बेटी को घर से उठाकर ले गए थे और रेप करने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। बेटी की चीख सुनकर वो बाहर आए तो बेटी अचेत पड़ी थी तब पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजन ने 4 आरोपियों पर रेप करने का आरोप लगाया है।

मम्मी-पापा गए हैं महाकुंभ
युवती के माता-पिता प्रयागराज महाकुंभ गए हुए हैं और वो घर में दादा-दादी के साथ थी। इधर एएसपी संदीप भूरिया का जो बयान है वो परिजन के आरोपों से अलग है। एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी इसी दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस एक आरोपी को कस्टडी में लिया है और 3-4 अन्य को भी अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

युवती के होश में आने पर सामने आएगा सच..
युवती को गंभीर चोटें आई हैं और उसे गंभीर हालत में नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर किया गया है। परिजन और पुलिस दोनों की कहानी अलग अलग है ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कौन सच बोल रहा है? इस सवाल का जवाब युवती के बयान दर्ज होने पर ही मिल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...