Beer Price Hike: गर्मी आते ही महंगी हुई बीयर… कीमतों में 15% की बढ़ोतरी… इस राज्य में बीयर के शौकीनों को झटका

Beer Price Hike

अगर आप तेलंगाना में बीयर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अब अधिक कीमत चुकानी होगी. तेलंगाना सरकार ने बीयर की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब हर बोतल या कैन के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा.

तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला
बीयर की कीमतों में यह बढ़ोतरी केवल तेलंगाना में लागू की गई है. सरकार ने यह निर्णय तब लिया जब प्रमुख बीयर निर्माता United Breweries ने पिछले महीने तेलंगाना बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (TGBCL) को अपनी बीयर की आपूर्ति रोक दी थी.

कंपनी ने सप्लाई रोकने के दो प्रमुख कारण बताए
पुरानी मूल्य नीति: 2019-20 से कंपनी की बीयर के बेसिक प्राइस में संशोधन नहीं किया गया था.
बकाया भुगतान: TGBCL ने कंपनी की पिछली सप्लाई का भुगतान नहीं किया था, जिससे कंपनी को नुकसान हो रहा था.

United Breweries का मार्केट पर प्रभाव
United Breweries भारत की सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी है, जो Kingfisher जैसे लोकप्रिय ब्रांड का उत्पादन करती है. कंपनी के पास देश के बीयर मार्केट की 70% हिस्सेदारी है. यह सालाना 12 बोतलों वाले 6 करोड़ बॉक्स बेचती है. तेलंगाना में सरकार ही कंपनियों से शराब खरीदती है और फिर इसे खुदरा विक्रेताओं को सप्लाई करती है. ब्रुअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, तेलंगाना में बीयर की कीमत 300 रुपये प्रति बॉक्स थी, जबकि महाराष्ट्र में यह 500 रुपये प्रति बॉक्स है.

उपभोक्ताओं पर असर
इस कीमत वृद्धि का सीधा असर तेलंगाना के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. सरकार के आदेश के मुताबिक, पहले से मौजूद स्टॉक भी नई कीमतों पर ही बेचा जाएगा. इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी, लेकिन उपभोक्ताओं को अपनी पसंदीदा बीयर के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...