कल छत्तीसगढ़ के CM, मंत्री और विधायक लगाएंगे प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी… MLA रिकेश सेन भी जाएंगे

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों समेत पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विधायक रिकेश सेन कल प्रयागराज संगम में डुबकी लगाएंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित विधायकों का दल 13 फरवरी को सुबह 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना होगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि महाकुंभ पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिकता, संस्कृति और राष्ट्र के आर्थिक विकास के संगम का प्रतिनिधित्व करता है। यह सनातनियों का सबसे बड़ा तीर्थ है और इसे यूनेस्को ने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मान्यता दी है। प्रयागराज महाकुंभ में जाना एक परिवर्तनकारी यात्रा है। यह शरीर, मन और आत्मा को तरोताजा कर देता है तथा ईश्वर और ब्रह्मांड के साथ एक गहरा संबंध विकसित करता है। कल मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायक-सांसद का दल प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेगा। श्री सेन प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर सर्व जन की खुशहाली और प्रगति के लिए वृहस्पतिवार को डुबकी लगाएंगे। विधायक रिकेश के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऋचा सेन भी प्रयागराज जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...