मार्केट और आवासीय क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई… 8 गाड़ियों से 18 हजार रूपए फाइन की वसूली

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग ने उतई के मार्केट और आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश करने वाले 08 भारी वाहनों पर कार्यवाही की और 18 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला। पूर्व में यह निर्देश दिया गया था कि रात्रि 11 बजे के बाद इन वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन अब दिन के समय इन वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला के आदेश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। भारत माला परियोजना के तहत, भारी वाहनों को पहले ही समझाईस दी गई थी कि वे दिन के समय इस मार्ग पर न चलें, क्योंकि यह मार्ग अधिक भीड़-भाड़ वाला है और दुर्घटनाओं की संभावना अधिक है।

आज चेकिंग के दौरान 08 भारी वाहन इस मार्ग पर चलते पाए गए, जिनसे 18 हजार रुपये का समन शुल्क लिया गया। साथ ही, वाहन चालकों को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर प्रवेश करने की समझाईस दी गई। अन्य वाहन चालकों को भी इस नियम के बारे में जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...