CG Board Exams: 5वीं- 8वीं एग्जाम के समय में बदलाव… अब इस समय पर होगी परीक्षाएं… नोट करें नया टाइम टेबल, 10वीं-12वीं छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ 5वीं- 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। परीक्षा सुबह 8 बजे की जगह अब 9 बजे से आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने समय में बदलाव किया है। मूल्यांकन को लेकर भी लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है। वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को पूरक परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी छात्र हेल्पलाइन नंबर से ले सकेंगे। हेल्पलाइन की सुविधा सुबह 10ः30 बजे से 5 बजे तक चालू रहेगी।

हेल्पलाइन सुविधा कल याने 15 फरवरी से शुरू होगी और 27 फरवरी तक जारी रहेगी। विद्यार्थी और शिक्षक 18002334363 पर काॅल करके अपनी परेशानियों व समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 15 से 27 फरवरी तक, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा।

वहीँ, 28 फरवरी से 27 मार्च तक विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...