CG – 8 साल की मासूम की मौत: छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाना लोगों को पड़ गया भारी… 15 ग्रामीणों की बिगड़ी तबियत… एक बच्ची की चले गई जान, मंत्री कश्यप पहुंचे अस्पताल, CM साय ने जताया दुःख

CG

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर फूट पाॅइजनिंग से एक 8 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि गांव में छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन का सेवन करने के बाद एक-एक कर 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद बीमार लोगों को देखने के लिए मंत्री केदार कश्यप कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा –

‘कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

मिली जानकारी के मुताबिक फूट पाॅइजनिंग की ये घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां बुधवार को छठी कार्यक्रम में ग्रामीणों के लिए चिकन-मटन बनाया गया था। जिसका सेवन करने के बाद गांव के 4 बच्चों के साथ ही 15 ग्रामीणों की एकाएक तबियत बिगड़ गयी। आनन फानन में सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है फूड पाॅइजनिंग की शिकार 8 साल की मासूम बच्चीं ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को गा्रमीणों के बेहतर इलाज के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्ची की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...