CG में भाजपा की नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत: बालोद नगर पालिका प्रभारी रिकेश सेन बोले – भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद बीजेपी की हुई वापसी

भिलाई नगर। बालोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। एमएलए सेन ने कहा कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। बीजेपी की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। बीजेपी सरकार के कार्यों से लोगों का भरोसा बढ़ा है, हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

विधायक रिकेश सेन ने 10 वर्षों के बाद बालोद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने तथा नगर पालिक निगम भिलाई के उप चुनाव में वार्ड-35 और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशियों को एकतरफा जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। एमएलए सेन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया है, वो एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अव्वल रहीं। पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और 10 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता बिल्ला मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव तथा भिलाई निगम उप चुनाव वार्ड-24 में प्रदीप सेन तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...