अवैध संबंध के शक में युवक ने अपनी तीसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर थाने में किया आत्मसमर्पण

कोलकाता। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने के संदेह में एक युवक ने कथित रूप से अपनी तीसरी पत्नी को मौत के घाट उतार कर खुद को थाने जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात बंगाल के हुगली जिले के बंडेल इलाके की है।

आरोप है कि यहां के चुंचुड़ा थाना क्षेत्र के बंडेल लोकोपाड़ा अंचल के रहने वाला सनी पासी नामक युवक ने रविवार की रात लोहे के राड से प्रहार करके अपनी तीसरी पत्नी रानी पासी (27) को पहले मौत के घाट उतारा और इसके बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सोमवार की सुबह उसने खुद थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया। इतना ही नहीं उसने पुलिस के समक्ष पत्नी की हत्या करने की बात भी कबूल कर ली है।

बताया गया है कि रानी के पहले आरोपित सनी पासी ने दो और महिलाओं के साथ शादी रचाई थी। दोनों से संपर्क टूटने के बाद उसने रानी से विवाह किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से रानी एवं सनी के बीच काफी झगड़े- लड़ाई हुआ करता था। रविवार रात सनी शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा था।

बताया जा रहा है कि घर आने पर फिर से सनी ने रानी के साथ शराब पी। इसी बीच दोनों में विवाद छिड़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सनी ने लोहे के भारी राड से रानी पर प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने से रानी की मौत हो गई। इसके बाद सनी ने उसके शव को वहां से ले जाकर रेलवे लाइन के पास ठिकाना लगा दिया।

वहीं, रातभर अपने किए पर पश्चाताप करने के बाद सुबह होते ही आरोपित ने खुद बंडेल पुलिस चौकी जाकर पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रानी का शव बरामद किया। पुलिस ने सनी के घर से लोहे का राड एवं शराब की बोतलें भी बरामद की है।

बताया गया है कि चार साल के अंदर सनी ने तीन महिलाओं से विवाह रचाया था। दो पत्नियों के छोड़ जाने के बाद उसने रानी से शादी की थी। सनी का आरोप है कि रानी का किसी दूसरे मर्द के साथ संपर्क था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। इधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...