निकाय चुनाव में संजय और मनीष की जोड़ी ने किया कमाल…जगदलपुर में धमाकेदार जीत के साथ भाजपा को मिले सुखद परिणाम

जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर में कांग्रेस के पिछले कई वर्षों के दबदबे को खत्म कर भाजपा ने आज न केवल महापौर पद पर जीत हासिल की, बल्कि अधिकांश वार्डों में भी अपना परचम लहराया। भाजपा की इस प्रचंड जीत के कारणों का विश्लेषण करें तो क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारी एवं युवा वर्ग का भाजपा की ओर झुकाव भी एक महत्वपूर्ण कारण रहा, लेकिन इन दोनों ही वर्ग को संगठित करने में जगदलपुर भाजपा के युवा नेता मनीष पारख ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई।

पार्टी से टिकिट न मिल पाने की निराशा के बाद भी मनीष पारख ने इसे अपना ही चुनाव बना लिया और पार्टी के लिए वोट जुटाने में अपना बड़ा योगदान दिया। चुनाव के दरम्यान मनीष पारख जहां महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डेय का कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ बने रहे तो वहीं लगातार क्षेत्र में संजय पाण्डेय के लिए मनीष पारख व्यापारियों, युवाओं व अन्य वर्ग में सकारात्मक माहौल बनाने के अपने काम मे लगे रहे।

चुनावी अभियान के दौरान मनीष ने मतदाताओं को समझदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। और जनसामान्य के हितों के साथ जुड़े भाजपा के महापौर व पार्षद उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह करते रहे, जिसका आज सुखद परिणाम भाजपा महापौर की सीट के साथ 48 वार्डों में से 30 वार्ड में धमाकेदार जीत के साथ आमने आया।

इस जीत के साथ ही मनीष पारख की भूमिका को लेकर भाजपा के वरिष्ठ एवं छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में तथा शहर के चौक-चौराहों सहित गली मोहल्ले में आज भाजपा के पक्ष में आये चुनावी परिणाम और उन्हें आकार देने में मनीष पारख की भूमिका सबसे अधिक चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...