शहर में घर और गांव के पैरावट में लगी आग… दुर्ग फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, सिलिंडर ब्लास्ट होने से हो सकती थी बड़ी दुर्घटना

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में बीती रात दो प्रमुख आगजनी की घटनाएं हुईं। जिनमें अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पहली घटना राजीव नगर, वैशाली नगर क्षेत्र में मौला साहू के निवास स्थान पर हुई। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से दमकल टीम को रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए घर में घुसकर सिलेंडरों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। इस घटना में एक अग्निशमन गाड़ी द्वारा पानी का उपयोग किया गया और आसपास के घरों में आग फैलने से रोका गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। दूसरी घटना *ग्राम कानाकोट में हुई, जहाँ पैरावट में आग लगी थी। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने दी।

अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन टीम:

  • नागेश्वर कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी
  • नागेंद्र कुमार सिंह, अग्निशमन दल प्रभारी
  • भगवती, रामनाथ कुरे, धर्मेंद्र साहू, राजू (अग्निशमन कर्मी)
  • विजय कुमार, मनोज, मोहन राव, कुंजेश, नागेश्वर (अग्निशमन कर्मी)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...