कांग्रेस नेता अय्यूब खान के प्रभार क्षेत्र में कांग्रेस जीती: गंडई नगर पंचायत और छुईखदान नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम की 10 में से 10, पालिका की 49 में से 35 और नगर पंचायत की 114 में से 81 सीटें बीजेपी की झोली में आ गई है। वहीं कई निकाय में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

आपको बता दे की कांग्रेस नेता अय्यूब खान के प्रभार क्षेत्र के खैरागढ़ जिला के दो नगर पंचायत में हुए चुनाव पे कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। खैरागढ़ जिला के गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष पद लाल शाह खुसरो ने कांग्रेस पार्टी से जीते है वही 15 वार्ड पार्षदों में से 7 वार्ड में कांग्रेस जीती है।

खैरागढ़ जिला के दूसरे नगर पंचायत छुईखदान नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी नम्रता वैष्णव सिंह ने भारी मतों से भाजपा के प्रत्याशी को हराया है। वहीं छुईखदान नगर पंचायत के 15 वार्ड में से 8 वार्ड पार्षद कांग्रेस के चुनाव जीते है।

इस जीत को लेकर अय्यूब खान ने बताया कि बेहतर टिकट वितरण कुशल रणनीति बेहतर मैनेजमैंट क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक यशोदा निलंबर वर्मा, क्षेत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताजन ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, गंडई ब्लाक अध्यक्ष भीरगेश यादव एवं छुईखदान के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल सभी के आपसी तालमेल से दोनों नगर पंचायत के अध्यक्षों में जीत और बहुत से वार्डो में कांग्रेस की जीत हुई हैं।

अय्यूब खान ने जीते हुए दोनो नगर पंचायत के अध्यक्षों और वार्ड पार्षदों सहित कांग्रेस के विधायक,नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आयुष यूनिवर्सिटी BDS 4th इयर के नतीजे घोषित: टॉप...

भिलाई / रायपुर| पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल आयुष हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा घोषित बी.डी.एस. (BDS) चतुर्थ वर्ष के परीक्षा परिणामों में रूंगटा...

आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक मां और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा...

CG News : स्कूल में अश्लीलता मामले में बड़ी...

जांजगीर-चांपा। जिले के खैरवार पारा बोडसरा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका के अश्लील वीडियो मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 5 स्टार होटलों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल हयात में लाखों रुपये की ठगी और होटल का लैपटॉप लेकर फरार होने वाले देश के सबसे शातिर होटल...