रायपुर में युवक ने स्‍काईवाक से लगाई छलांग: अंबेडकर अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिलने पर युवक ने किया बवाल… ब्रिज से कूदकर की खुदकुशी की कोशिश… अब उसी अस्पताल में फिर से कराया गया भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्‍पताल के सामने फ्लाईओवर स्‍काई वाक से एक युवक ऊपर से कूदा गया। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऊपर चढ़ता देख ऊपर से कूद गया।

पास के ही देवेंद्र नगर चौक से विधायक कुलदीप जुनेजा पहुंचे थे। युवक को समझाने का प्रयास किया, मगर युवक नहीं माना। वो कहता रहा एसपी को बुलाओ कलेक्टर को बुलाओ तब नीचे उतरूंगा। इस युवक ने अपना नाम साकेत बताया वह कह रहा था कि अंबेडकर अस्पताल में उचित इलाज ना मिल पाने की वजह से वह परेशान है और अब खुदकुशी करना चाहता है।

युवक को करीब 45 मिनट तक पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोग समझाते रहे मगर वह नहीं मान रहा था। वह लगातार नीचे छलांग लगाने की धमकी दे रहा था। कभी ब्रिज के मुहाने पर लटक जाता तो कभी पास आने पर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता।

साकेत नाम की युवकों को समझाते हुए फायर डिपार्टमेंट के रेस्क्यू टीम के मेंबर अनिल मांडले योगेश और पेनु ब्रिज के ऊपर चढ़ गए और युवक को समझाते रहे। मगर तभी युवक पैर के सहारे उल्टा लटक गया। फिर उसने छलांग लगा ली। फायर डिपार्टमेंट की दूसरी टीम के लक्ष्मी वर्मा, राजेश कश्यप, खुमान वर्मा, स्टीफन , ईश्वर राव नीचे मौजूद थे पुलिस के साथ मिलकर इस युवक को पकड़ा गया। युवक को हल्की चोटें भी आई हैं। अब इसे अंबेडकर अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

अब तक सामने जानकारी के मुताबिक साकेत नाम का यह युवक मध्यप्रदेश के सतना का रहने वाला है। अस्पताल में इलाज ना मिल पाने की वजह से इसकी अस्पताल के स्टाफ से भी बहस हुई इसके बाद यह भागकर अस्पताल के बाहर गया और सामने स्काईवॉक पर चढ़ गया। करीब 45 मिनट तक इसने हाई वोल्टेज ड्रामा रचाया । सड़क पर जाम के हालात भी भी बने अब पुलिस युवक के परिजनों का पता लगा रही है। इसके खिलाफ इस आत्मघाती कदम की वजह से कार्यवाही भी की जा सकती है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...